ललितपुर
दहेज हत्या के मामले में वांछित अरविंद कुशवाहा गिरफ्तार
बार थाना पुलिस ने बस्त्रावन गांव से पकड़ा आरोपी

न्यायालय में किया पेश, 26 नवंबर को दर्ज हुआ था मुकदमा
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को बार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्राम वस्त्रावन निवासी अरविंद कुशवाहा पुत्र पचू के रूप में हुई है। 26 नवंबर को थाना तालबेहट क्षेत्र के ग्राम कलौथरा निवासी चैना कुशवाहा पुत्र राजधर की तहरीर के आधार पर थाना बार में मुकदमा अपराध संख्या 254/2026 धारा 115(2), 80(2), 85 बीएनएस एवं धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त मामले में अरविंद कुशवाहा वांछित चल रहा था। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी कालू सिंह एवं सीओ तालबेहट आशीष मिश्रा के पर्यवेक्षण में 28 नवंबर को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष बार सुधाकर पाण्डेय एवं उपनिरीक्षक मान सिंह सहित पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। एसपी संजीव कुमार बाजपेई, एएसपी कालू सिंह एवं सीओ तालबेहट आशीष मिश्रा के पर्यवेक्षण में गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।



