खैरथल

खैरथल मे साइकिल रैली आज

शारीरिक फिटनेस और नशा मुक्ति का संदेश देगे सैंकड़ो युवा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

खैरथल। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में माय भारत एवं फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत Fit India Sundays on Cycle के 100वें संस्करण के उपलक्ष्य में दिनांक 29 नवंबर 2026 (रविवार) को प्रातः 8:00 बजे जिला खैरथल-तिजारा में जिला कलेक्ट्रेट खैरथल से साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश  साइकिल रैली हो हरी झंडी दिखा रवाना करेगे।

साइकिल रैली का निर्धारित रूट :
खैरथल कलेक्ट्रेट → नगर परिषद के सामने से होते हुए → अंबेडकर सर्किल से होते हुए हरसोली रोड → नई अनाज मंडी बाई पास से हनुमान सर्किल मातोर रोड → अग्रसेन मेन मार्केट से पीएम श्री स्कूल → अंबेडकर सर्किल → पुलिस थाना/नगर परिषद के सामने से होते हुए पुनः खैरथल कलेक्ट्रेट।
इस साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में शारीरिक फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, साइकिलिंग एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिकाधिक युवाओं को सकारात्मक एवं स्वस्थ गतिविधियों से जोड़ना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button