बरेली

बरेली कॉलेज में नशा मुक्त युवा पर जागरूकता कार्यक्रम

विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा विषय पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने ली शपथ

नशा मुक्त युवा ही सशक्त और विकसित भारत की पहचान, वक्ताओं ने दिया संदेश
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। प्राचार्य ओपी राय के संरक्षण में बरेली कॉलेज में उन्नत भारत अभियान के अंतर्गत ‘विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, शिक्षित एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित करना था।
कार्यक्रम में डॉ. यशार्थ गौतम ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और भविष्य की आधारशिला होते हैं। नशे की बढ़ती प्रवृत्ति न केवल युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी बाधा उत्पन्न करती है।
डॉ. बृजवास ने कहा कि विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं का नशामुक्त, अनुशासित एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित होना आवश्यक है।
डॉ. विवेक ने इस बात पर विशेष बल दिया कि नशामुक्ति केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामूहिक सामाजिक दायित्व भी है। इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों, परिवारों एवं सामाजिक संगठनों को मिलकर जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। साथ ही नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि नशामुक्त युवा ही सशक्त भारत और विकसित भारत की वास्तविक पहचान हैं। इस दौरान डॉ. पूजा मालकर, डॉ. अंकुर श्रीवास्तव, डॉ. संजय कुमार एवं कई छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button