पूर्व जिला पंचायत सदस्य को भू-माफियाओं से जान का खतरा,दो भाइयों पर धमकी और अभद्रता का आरोप

मनोज त्यागी
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,।
मोदीनगर पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर दीपा त्यागी ने क्षेत्र के ही रहने वाले दो सगे भाइयों पर गाली-गलौज, दुर्व्यवहार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर भू-माफिया हैं, जो पहले भी उनके साथ इस प्रकार की घटनाएं कर चुके हैं।
डॉ. दीपा त्यागी द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसर के अनुसार, उनका अरोप हैं ग्राम भनेड़ा कलां, तहसील मोदीनगर में करोड़ों रुपये मूल्य की राज्य सरकार की भूमि पर दोनों आरोपियों ने अवैध कब्जा कर रखा है। 20 मई को जब तहसील की राजस्व टीम उक्त भूमि की पैमाइश के लिए पहुंची, उस दौरान दोनों भाइयों ने डॉ. त्यागी के साथ गाली-गलौज की और अभद्र व्यवहार किया। हलाकि नेशनल प्रेस टाइम्स वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है
वीडियो में यह भी बताया गया किया गया है कि पूर्व में भी भाइयों ने डॉ. त्यागी को पिस्टल दिखाकर धमकाया था और गाली-गलौज की थी। डॉ. दीपा त्यागी ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण स्थापित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भू-माफियाओं के हौसले और बुलंद हो जाएंगे।
सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की जा रही है।