अमेठी

निकाली गई ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो
अमेठी। शुक्रवार को तिरंगा यात्रा राजेश मसाला फैक्ट्री से शुरू हुई।हजारों की संख्या में लोग सम्मिलित हुए।देश भक्ति के नारों की गूंज के साथ सागर तिहारे गांधी चौक होते हुए डॉ अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर तिरंगा यात्रा समाप्त हुई।
आपरेशन सिंदूर की कार्रवाई की सफलता के बाद भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को प्रणाम करने के लिए तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की जनता रोज सड़कों पर देशभक्ति के नारों के साथ गर्व की अनुभूति कर रही है। अमेठी के प्रतिष्ठित उद्योग पति और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि के नेतृत्व में शुक्रवार को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। आसपास के जनपदों के व्यापारी नेताओं की मौजूदगी में राजेश अग्रहरि ने पाकिस्तान के खिलाफ ट्रेडवार शुरू करने का एलान किया और कहा कि भारत के व्यापारी अब पाकिस्तान के साथ कोई व्यापार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और आतंकवाद के समर्थक पाकिस्तान के साथी देशों का इलाज भारतीय सेना ने कर दिया है।अब देश की जनता की भावनाओं के साथ जुड़े व्यापारी पाकिस्तान के खिलाफ ट्रेडवार शुरू करेंगे।
तिरंगा यात्रा राजेश मसाला फैक्ट्री से शुरू हुई और देश भक्ति के नारों की गूंज के साथ अमेठी ब्लाक तिराहे पर डॉ अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नौजवानों, महिलाओं और ‌व्यापारियों का उत्साह सातवें आसमान पर नजर आया। दो हजार से अधिक लोगों ने भारतीय सेना के पराक्रम को प्रणाम किया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के उच्च सदन के वरिष्ठ सदस्य एम एल सी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, व्यापार बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग, उत्तर प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा, व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, पूर्व जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य जगन्नाथ पांडेय, गिरजा शंकर शुक्ल , पूर्व चेयरमैन चंद्रमा देवी, चेयरमैन अंजू कसौंधन,त्रियुगीनारायण शुक्ल,देव प्रकाश पाण्डेय,अजय कुमार तिवारी, संतोष कुमार गुप्ता , हरिकेश श्रीवास्तव, वीरेंद्र यादव, अनिल पाल, फूल चंद कसौंधन, सियाराम गुप्ता राकेश सोनी, अवनीश सिंह,कमरुल आदि मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button