उपेन्द्र कुमार सिंह महासचिव मनोनित होने पर कांग्रेसी खुश, देवीलाल मुर्मू ने दी बधाई

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो,
पाकुड़ (झा०खं०), पाकुड़िया प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय में रविवार को पाकुड़िया निवासी उपेंद्र कुमार सिंह को जिला सचिव बनाए जाने पर स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस महासचिव देवीलाल मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सर्वप्रथम नवनियुक्त जिला महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव देवीलाल मुर्मू ने माला पहनकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इसके उपरांत कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष इस्लाम मियां सहित अन्य प्रखण्ड के कार्यकर्ताओं ने माला बनाकर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गले मिले। मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने हेतु अपने-अपने विचार रखा। वही नवनियुक्त जिला महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हमें जिस उम्मीद और भरोसा से पार्टी की जिम्मेवारी सौंपी गई है, हम उसे हर सम्भव खरा उतरने का प्रयास करेंगे। सर्वप्रथम कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पाकुड़िया प्रखण्ड से शुरुआत करेंगे, घर घर कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाएंगे। कहा आदरणीय राहुल गांधी आज देश को जोड़ने के लिए निकले हैं और हजारों-लाखों लोग कांग्रेस के विचारधारा से प्रभावित होकर और समझकर जुड़ रहे है। आने वाले दिनों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के नेतृत्व में पूरी इमानदारी से कांग्रेस पार्टी का कार्य करेंगे। मौके पर स्टीफन मरांडी सहित अन्य दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।