बरेली

अभद्र टिप्पणी में नदीम कुरैशी के खिलाफ एफआईआर

नेशनल प्रेस टाइम, ब्यूरो।

बरेली। ऑल इन्डिया मजलिस इन्तेहादुल मुस्लमीन के प्रदेश महासचिव नदीम कुरैशी ने सोमवार को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के बारे में अभद्र टिप्पणी की थी। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हिंदू संगठनों में रोष उत्पन्न हो गया। कुछ लोगों ने एक्स पर पोस्ट कर शिकायत की थी। इसके बाद प्रेमनगर थाने में तैनात दरोगा वीरेश भारद्वाज ने नदीम कुरैशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्रेमनगर थाने में तैनात दरोगा वीरेश भारद्वाज ने बताया कि मौलानगर निवासी नदीम कुरैशी आल इंडिया मजलिस इन्तेहादुल मुस्लमीन के प्रदेश महासचिव हैं। उन्होंने सोमवार को बजरंगदल और विहिप कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के संबंध में गलत शब्द का प्रयोग किया था। इससे दोनों संगठनों और हिंदू संगठनों में रोष है। दरोगा ने बताया कि नदीम कुरैशी साम्प्रादियक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है। जिस वजह से उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button