बनारसी देवी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय महागामा में की गई वृक्षारोपण
Tree plantation was done in Banarasi Devi Project Girls High School Mahagama

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
गोड्डा। महागामा बनारसी देवी प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें विद्यालय की प्रबंधन समिति के द्वारा संयुक्त रुप से वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आम, अमरुद, कटहल, आँवला इत्यादि के वृक्ष लगाये गये। वही फंटूश शर्मा ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अन्तर्गत भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक यादव की तरफ से पूरे क्षेत्र में सैकड़ों फलदार वृक्ष का रोपण और वितरण किया जा रहा है। उसी के तहत आज बी•डी •प्रोजेक्ट क• उच्च विद्यालय को वृक्षारोपण के लिये चुना गया है। अशोक यादव ने कहा कि पेड़ लगाने के बाद बड़े होने तक हमें उसकी सेवा करनी है। तभी हम अपने मकसद में सफल होंगे। पप्पू ठाकुर ने कहा कि हमें विद्यालय में वृक्षारोपण करके बहुत ही अच्छा लग रहा है। विद्यालय की प्रबंधन समिति ने कहा कि एक वृक्ष मां के नाम अभियान का मुख्य मकसद वृक्ष के लिये आमजन के हृदय में मां के जैसा ही सम्मान और आदर का भाव जागृत करना है । ताकि वर्तमान की ज्वलंत समस्या ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण प्रदूषण से निपटा जा सके। कार्यक्रम में मुख्य रुप से विद्यालय प्रबंधन समिति भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक यादव पप्पू ठाकुर सुनील भगत फंटूश शर्मा रोहित दास इत्यादि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



