मुरादाबाद

गलशहीद में किशोरी के साथ दरिंदगी दुष्कर्म के बाद गर्भपात

11 पर केस दर्ज एक गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। गलशहीद क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने किशोरी को अकेला देखकर उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। बाद में आरोपित ने किशोरी का गर्भपात करा दिया।
शादी का झांसा देकर गर्भपात करा दिया
पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी, तभी आरोपित नौशाद उनके घर में घुस आया और दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपित ने कई बार दुष्कर्म किया जिससे किशोरी गर्भवती हो गई। जब किशोरी ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी, तो आरोपित के परिवार ने शादी का झांसा देकर गर्भपात करा दिया। बाद में जब शादी नहीं की तो किशोरी की मां ने आरोपित के घर शिकायत की, जिससे आरोपित के परिवार ने अभद्रता करते हुए मारपीट की।
पुलिस ने आरोपित नौशाद समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपित नौशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। और बाकी आरोपितों की तलाश की जा रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button