बाराबंकी में पारिवारिक विवाद
मिट्टी के विवाद में परिवार पर हमला, पिता-बेटियों को पीटा; पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बाराबंकी : थाना कोठी क्षेत्र के ग्राम मोहब्बतपुर में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पप्पू की बेटी रेशमा ने अपने प्लॉट में निर्माण कार्य के लिए मिट्टी मंगवाई थी। पड़ोस में रहने वाले पप्पू के भाई गुड्डू ने वहां पानी डाल दिया, जिससे मिट्टी खराब हो गई।
जब रेशमा ने इसका विरोध किया, तो गुड्डू घर में घुस आए। उन्होंने पूरे परिवार को गालियां दीं और मारपीट की। इतना ही नहीं, गुड्डू ने पप्पू की दूसरी बेटी को भी पीटा। इस हमले में पप्पू के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई।
पप्पू ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर धारा 151 के तहत चालान कर दिया। पुलिस ने केवल पप्पू का मेडिकल कराया, जबकि उनकी दोनों बेटियों का मेडिकल नहीं कराया। पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए बाराबंकी पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।



