अमरोहा
अमरोहा में एक ही रात में 5 घरों में चोरी
20 लाख रुपए का सामान पार, एक घर में परिजनों के जागने पर भागे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : रजबपुर थाना क्षेत्र में बीती रविवार की देर रात चोरों ने पांच घरों को निशाना बना लिया। हालांकि एक घर में जाग होने पर चोर भाग निकले। लेकिन चोरों ने चार घरों से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण सहित करीब बीस लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया हैं। वहीं तड़के चार बजे गांव में चोरी होने की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।
लोग अपने आने घरों को खंगालने में जुट गए। इस दौरान चार घरों में चोरी की वारदात सामने आई। फिलहाल पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि चोरों की संख्या आधा दर्जन से ज्यादा थी। जो जाग होने पर भाग निकले।
दरअसल यह घटना रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव बागडपुर माफी की है। जहां रविवार सोमवार की रात करीब दो से तीन बजे के बीच गांव में चोर घुस आए। जहां आधा दर्जन से अधिक चोरों ने किसान विक्रम सिंह के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण और 40 हजार रुपए नकद सहित करीब ग्यारह लाख का माल साफ कर दिया।
इसके साथ ही चोरों ने गांव के ही राम सिंह के घर को निशाना बनाया जहां से चोर मात्र 25 हजार रुपए की नकदी ले गए। इसके बाद चोरों ने राहुल और पप्पू के घर को निशाना बनाया। जहां से चोर सोने चांदी के आभूषण सहित दोनों घरों से करीब आठ नौ लाख का माल समेट ले गए। घटना के बाद तमाम ग्रामीण रजबपुर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।


