झुंझुनू
जगदीश बरवड़ बने प्रदेश एससी एसटी ओबीसी जाति अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के झुंझुनू जिलाध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं। प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ी जाति अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत मीणा एवं प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह करोल की सहमति से झुंझुनू जिले के बगड़ निवासी एवं सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक डॉ जगदीश बरवड़ को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। डॉ बरवड़ के जिलाध्यक्ष बनने पर भीम आर्मी और अंबेडकर विचार मंच बगड़ द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं समाज के विभिन्न संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने बरवड़ को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ बरवड़ ने कहा कि संगठन की ओर से सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने कहा है कि शीघ्र ही जिले में कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।


