धनबाद

सिजुआ में लगा मुफ्त दांत एवं मुंह जांच शिविर, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ

Free dental and oral checkup camp organized in Sijua, hundreds of people benefited

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। नवयुग वेलफेयर सोसाइटी एवं धनबाद डेंटल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान मे सिजुआ, भद्रीचक स्थित फतेहपुर के रफान सीएससी सेंटर मे एक दिवसीय नि:शुल्क दांत एवं मुंह जांच शिविर का आयोजन हुआ। जिसमे सैकड़ों मरीजों का इलाज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। धनबाद के नया बाजार, सुभाष चौक, सिमना कॉमप्लेक्स स्थित धनबाद डेंटल हॉस्पिटल के डेंटल और ओरल सर्जन डॉ विकास कुमार एवं डॉ सुष्मिता कुमारी के द्वारा मरीजों का मुफ्त में इलाज किया गया। साथ ही एक्सरे की जांच भी मुफ्त में हुआ और मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी बिल्कुल मुफ्त मे दी गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मानव अधिकार प्रोटेक्शन झारखण्ड प्रदेश के महासचिव मुख्तार अहमद एवं धनबाद जिला के सचिव हाजी ज़मीर आरिफ ने किया। वही लोगों मे जागरुकता लाने के उददेश्य से चिकित्सकों ने बताया की गुटखा तंबाकू वगैरह का सेवन करना स्वास्थ्य के लिये विशेष कर दाँतों और मसुड़ो के लिये काफी हानिकारक है। लोगों को चाहिये की इन पदार्थों का सेवन ना करें और सुबह के साथ साथ रातों मे भी ब्रश करना सुनिश्चित करें जिससे दाँत बिल्कुल स्वच्छ और रोग मुक्त रहेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे विशेष रूप से नवयुग वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मुमताज आलम, सचिव अकबर अली, सदस्य मो. अफजल, मो. तस्लीम, मो. आसिफ, मो. हासिम, मनव्वर अख्तर, नुमान खान आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button