अलवर

दिव्यांगजन चिन्हिकरण शिविर में 73 दिव्यांगों का किया रजिस्ट्रेश्न

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
अलवर । जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशन में जिले के दिव्यांगजनों को पात्रतानुसार योजनाओं से जोडकर आत्मनिर्भर बनाने हेतु चलाए जा रहे प्रोजेक्ट पहचान (अलवर की पहचान आत्मनिर्भर दिव्यांग) के अंतर्गत आज पंचायत समिति मालाखेडा में शिविर आयोजित किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक  लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शिविर में 73 रजिस्ट्रेशन किए गए जिनमें 5 दिव्यांगज उपकरण पंजीकरण, 7 रोडवेज पास एवं 30 यूडीआईडी कार्ड के रजिस्ट्रेशन किए गए। उन्होंने बताया कि 24 जून को भी मालाखेडा पंचायत समिति में शिविर आयोजित होगा शेष रहे दिव्यांगजन शिविर पहुंचकर चिन्हीकरण कराकर उपकरण एवं अन्य योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
शिविर में उपखण्ड प्रशासन, पंचायती राज विभाग, चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग व राज्य पथ परिवहन आदि विभागों के कार्मिकों ने भाग लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button