अलवर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडे के तहत जिलेभर में शिविरों की शुरूआत
शिविरों में 30 विभागों के द्वारा मौके पर आमजन को किया गया लाभांवित, विभिन्न योजनाओं की दी जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अलवर । जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 9 जुलाई तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाडे के तहत आज जिले की 22 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 30 विभागों द्वारा मौके पर ही आमजन के 63 प्रकार के काम किये गए, इनमें लम्बित पत्थरगढ़ी और सीमाज्ञान प्रकरणों का निस्तारण, नामांतरण, जमाबंदी अपडेशन, आपसी सहमति से विभाजन सहित रास्तों के लंबित प्रकरणों का निस्तारण, म्यूटेशन व जमाबंदी अपडेशन के अतिरिक्त राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा (एनएफएसए) के अन्तर्गत लम्बित प्रकरणों का निस्तारण एवं नवीन पात्र परिवारों एवं सदस्यों के आवेदन करवाए गए।
25 व 26 जून को यहां होंगे शिविर आयोजित
उन्होंने बताया कि 25 जून को ग्राम पंचायत भजीट, देसूला एवं बेलाका, रामगढ तहसील की ग्राम पंचायत बाम्बोली, नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत डाबरी, राजगढ तहसील की ग्राम पंचायत नाथलवाडा, टहला तहसील की ग्राम पंचायत मल्लाना व तिलवाड, प्रतापगढ तहसील की ग्राम पंचायत समरा व लालपुरा, कठूमर तहसील की ग्राम पंचायत बहतूकलां, बेरका व सहाडी, मालाखेडा तहसील की ग्राम पंचायत सारंगपुरा व बीजवाड, लक्ष्मणगढ तहसील की ग्राम पंचायत हसनपुर, हरसाना व बिचगांवा, रैणी तहसील की ग्राम पंचायत छिलाडी व राजपुर छोटा में शिविर आयोजित होंगे।
इसी प्रकार 26 जून को ग्राम पंचायत केसरपुर, खेडली सैयद एवं भूगोर, रामगढ तहसील की ग्राम पंचायत केसरोली, नौगांवा तहसील की ग्राम पंचायत हाजीपुर, राजगढ तहसील की ग्राम पंचायत सकट, टहला तहसील की ग्राम पंचायत कुंडला व टहला, प्रतापगढ तहसील की ग्राम पंचायत पीपलाई, प्रतापगढ व पडाक छापली, कठूमर तहसील की ग्राम पंचायत मसारी, रेटा व टीकरी, मालाखेडा तहसील की ग्राम पंचायत परसा का बास व भण्डोडी, गोविन्दगढ तहसील की ग्राम पंचायत भैंसडावत व सैमलाखुर्द, लक्ष्मणगढ तहसील की ग्राम पंचायत झालाटाला, खेडा मंगलसिंह व गोठडा, रैणी तहसील की ग्राम पंचायत पाटन व बीलेटा में शिविर आयोजित होंगे।



