अमरोहा
तेंदुए ने भैंस को बनाया शिकार
रात 3 बजे उठा ले गया, जंगल में मृत अवस्था में मिली, CCTV कैमरे में दिखा जानवर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में तेंदुए ने एक और हमला किया है। गांव निवासी चंद्रपाल सिंह के घर से तेंदुआ एक भैंस को उठा ले गया। घटना रात करीब 3 बजे की है।
चंद्रपाल सिंह ने बताया कि शाम को उन्होंने अपने पशुओं को चांदनी घर में बांधा था। सुबह जब वे देखने गए तो एक भैंस गायब थी। काफी खोजबीन के बाद जंगल में भैंस का अवशेष मिला। तेंदुए ने भैंस को अपना शिकार बना लिया था।
खेत जाने से डर रहे लोग
घटना गांव में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। इस घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। लोग खेतों में जाने से भी डर रहे हैं। वन विभाग अभी तक तेंदुए को पकड़ने में सफल नहीं हो पाया है। तेंदुआ लगातार क्षेत्र में दिखाई दे रहा है और पशुओं पर हमला कर रहा है।




