गोड्डा

आकाशीय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त

ग्रामीणों ने किया अविलंब नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 

पथरगामा( गोड्डा):  पथरगामा क्षेत्र के दर्जी पट्टी मोहल्ले में सोमवार की देर संध्या आकाशीय बिजली गिरने से वहां स्थापित 200 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद पूरे मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे क्षेत्रवासी अंधकार में जीवन जीने को मजबूर हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल पहल करते हुए विद्युत विभाग के सहायक अभियंता को एक लिखित आवेदन सौंपा है। उन्होंने क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को अविलंब बदलने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि मोहल्ले में कई छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं वहीं बरसात के मौसम में बिजली नहीं होने से जलजमाव और कीट-पतंगों की समस्या भी बढ़ गई है। अब देखना यह है कि विभाग इस समस्या पर कितनी जल्दी संज्ञान लेता है और कब तक समाधान करता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button