गोड्डा
निषिद्ध मादक पदार्थों के रोकथाम हेतु बनाई गई मानव श्रृंखला

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
गोड्डा : जिला खेल पर्यटन एवं कला विभाग के माध्यम से भतडीहा, राजकुमार नगर स्थित टाउन हॉल गोड्डा से ब्लॉक मोड़ तक तक मानव श्रृंखला बनाकर मादक पदार्थ के दुरुपयोग एवं उसके बचाव हेतु बैनर, पोस्टर, हैंडल के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान सभी जैसे जो होगा नशे की आदि उसकी जीवन होगी बर्बादी, जिंदगी से प्यार करें- नशे से इंकार करें, जैसे स्लोगन बच्चे बोलते रहे और लोगों को जागरुक करते रहे। इस दौरान सैकड़ों बच्चों द्वारा श्रृंखला बनाई गई थी। इस दौरान से घर-घर गली-गली घूम कर लोगों को नशे की लत को खत्म करने की अपील की गई एवं उन्हें नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताकर लोगों को जागरूक किया गया। जिसमें जिला खेल पदाधिकारी डॉक्टर प्राण महतो पर्यटक शोधकर्ता आलोक कुमार, सूचना जनसंपर्क विभाग के कर्मी दिलीप कुमार, नेटबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी मोनालिसा एवं नेटबॉल संघ के बालक बालिकाओं खिलाड़ी, खो-खो संघ सचिव आर्यन चंद्रवंशी एवं खो खो के बालक बालिका खिलाड़ी, धावक के साथ कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।




