पाकुड़

नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अन्तर्राष्ट्रीय दिवस जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Awareness program organized on International Day against Drug Abuse and Illicit Trafficking

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह- अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह के निर्देश पर आज 26 जून को नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अन्तर्राष्ट्रीय जागरूकता दिवस कार्यक्रम का आयोजन पाकुड़ के पाकुड़ राज प्लस टू स्कूल में की गई। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव रूपा बंदना किरो ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राएं को जागरूक की बताया गया कि नशीली दवाओं की लत स्वास्थ्य, सुरक्षा और विकास में बहुत गंभीर रूप से बाधा डालती है। आज के इस कार्यक्रम का उद्देश्य के कई बिंदु जैसे वैश्विक जागरूकता बढ़ाना, रोकथाम को बढ़ावा ,नशीली दवाओं से प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास और पुनः एकीकरण पर ध्यान केन्द्रित करने,मानव अधिकारों का संरक्षण,युवाओं को नशीली दवाओं के उपयोग के खतरों के बारे में जानकारी देने तथा उन्हें स्वस्थय, नशा-मुक्त जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करने, नशीली दवाओं के उपयोग संबंधी विकारों से पीड़ित लोगों के लिए उपचार, देखभाल और सहायता सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने समेत कई महत्वपूर्ण बिंदु पर जागरूक की गई। ताकि एक स्वास्थ्य और खुशहाल स्वयं को रखने और अपने परिवार के लिए जिया जा सके। वहीं लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ नुकमुद्दीन शेख ने कहा कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी से उत्पन्न असंख्य समस्याओं से निपटने की जिम्मेदारी सामूहिक रूप से है। हम सभी को मिलकर इस अभियान को सफल बनाना है समेत कानूनी जानकारी भी छात्राओं को दी। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव रूपा बंदना किरो ने सभी शिक्षक शिक्षिका छात्र छात्राएं पैरा लीगल वॉलिंटियर्स समेत अन्य को नशा न करने नशीली दवाओं के दुरुपयोग से बचने और अपने आस पास समाज में जागरूकता फैलाने को लेकर संकल्प दिलाया गया। मौके पर पाकुड़ राज प्लस टू स्कूल के प्राचार्य आशुतोष कुमार, डालसा कर्मी कृष्णा कुमार, नोडल शिक्षक स्वरूप कुमार दास, पीजीटी अरुण कुमार दास, टीजीटी कौशल कुमार झा, निर्मल कुमार ओझा, अब्दुल्ला विश्वास, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स याकूब अली, पिंकी मंडल, उत्पल मंडल नीरज कुमार राउत समेत छात्र छात्राएं शामिल रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button