बहराइच
पुलिस की मिली भगत से बेखौफ दौड़ रहे अवैध डग्गामार जीप और मार्सल,बस संचालक परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बहराइच। सिटी के अंदर से बस स्टैंडाें को बाहर स्थापित किए जाने हेतु विगत दो वर्ष पूर्व चली शासन की मुहिम के तहत तहसील महसी अंतर्गत बहराइच शहर के पुलिस चौकी तिकोनी बाग के निकट चल रहे महसी बस स्टैंड को गोलवाघाट पुल के पास पहुँचा दिया गया, जो पूर्व के बस स्टैंड स्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है, अब यहाँ सवारियां नहीं पहुँच पा रही हैं, कारण कि पूर्व स्थल पर व उसके आसपास बैटरी व डीजल चालित आटो जीप तथा मार्शल- मैक्स गाड़ियों का जमावड़ा रहता है, टाटा बस संचालकों का कहना है कि तिकोनीबाग पुलिस की मिली भगत से उक्त आटो व मैक्स चालक सवारियों को वहीं से अपनी डग्गामार छोटी गाड़ियों में बिठा लेते हैं, जिससे गोलवाघाट पर खड़े टाटा बस के ड्राइवर- कंडक्टर मजबूर हो महज दो-चार सवारियों को लेकर महसी राजीचौराहा व बेहड़ा आदि के लिये चलने को विवश हो रहे हैं, जिससे इन गाड़ियों के चालक अथवा कंडक्टरों के लिए मोटर मालिकों को दैनिक बचत देना तो दूर उनको अपनी मजदूरी निकाल पाना मुश्किल हो रहा है, मिनी टाटा बस के मालिक राजाबाबू शुक्ला के साथ गोलवाघाट स्टैंड पर मिले चालक जुनेद अहमद ने बताया कि 24 बसों में से अब सिर्फ 10 बसें ही रह गयी हैं क्यूं कि मोटर मालिकों के लिए स्टाफ खर्च व मोटर का टैक्स भर पाना कठिन हो रहा है, प्रायवेट मिनी बस स्टैंड समिति गोलवाघाट के अध्यक्ष कृष्णा नंद के नेतृत्व में नगर मजिस्ट्रेट को दिए गए शिकायती पत्र में मांग की गयी है कि पूर्व की भांति तिकोनी बाग पुलिस चौकी के निकट रहे टाटा बस स्टैंड को बहाल किया जाये तथा उक्त चौकी के पीछे पायनियर मांटेसरी स्कूल के पास खड़े होकर सवारी भरने वाले अवैध छोटे वाहनों के चालकों पर अंकुश लगाया जाये, नहीं तो हम सभी धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे, हालांकि नगर मजिस्ट्रेट ने संबंधित पुलिस को आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये हैं |



