बोकारो

नावाडीह में निर्मल महतो की शहादत दिवस मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। JLKM प्रखंड इकाई, ने नावाडीह द्वारा आज प्रखंड कार्यालय, नावाडीह में झारखंड आंदोलन के महानायक एवं अमर शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि श्रद्धा और भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शहीद निर्मल महतो के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके संघर्ष एवं बलिदान को याद किया।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि संदीप झारखंडी ने कहा कि शहीद निर्मल महतो सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता, अधिकार और अलग राज्य के संघर्ष की बुलंद आवाज थे। झारखंड को अलग राज्य बनाने के आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने और आंदोलन को मजबूती देने में उनका अहम योगदान रहा।
उन्होंने कहा कि निर्मल महतो जी के संघर्ष और बलिदान को आज भी झारखंड की जनता भुला नहीं सकती। 8 अगस्त 1987 को उनकी शहादत ने पूरे झारखंड को झकझोर कर रख दिया था। उनकी शहादत के बाद झारखंड आंदोलन और अलग राज्य की मांग राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से सामने आई। देश के लोगों और राष्ट्रीय मीडिया ने पहली बार व्यापक रूप से झारखंड, यहां के लोगों के संघर्ष और अलग राज्य की मांग को जाना।
संदीप झारखंडी ने भावुक होते हुए कहा कि निर्मल महतो जी के शब्द आज भी झारखंड के युवाओं और आंदोलनकारियों को प्रेरणा देते हैं—
“सवाल बनकर फिर उठूंगा,
जो बन सके सो जवाब रखना।
मेरा खून बेकार न जाए,
मेरे खून का हिसाब रखना।”
उन्होंने कहा कि आज झारखंड अलग राज्य बने वर्षों बीत चुके हैं, लेकिन शहीद निर्मल महतो और झारखंड के तमाम आंदोलनकारियों ने जिस सपने के लिए अपना जीवन और खून न्योछावर किया था, उस सपने को पूरा करने की जिम्मेदारी आज भी हम सभी की है।
उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल महतो की शहादत हमें यह संकल्प देती है कि जल, जंगल, जमीन, भाषा, संस्कृति, रोजगार और झारखंड के अधिकारों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने शहीद निर्मल महतो को नमन करते हुए उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
“अमर शहीद निर्मल महतो अमर रहें।”
“झारखंड के वीर शहीदों को शत-शत नमन।”
मौके पर विधायक प्रतिनिधि संदीप झारखंडी सुंदर महतो हरेंद्र महतो रंजीत महतो राज किशोर महतो अक्षय कुमार मनीष कुमार सूरज कुमार आदि लोग उपस्थित थे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button