अमरोहा

गंगाजल लेकर गुजरने लगे कांवड़िये

हर-हर महादेव के जयघोष से शिवमय हुआ हसनपुर

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अमरोहा, हसनपुर । सावन मास के चलते हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को हसनपुर नगर से होकर कांवड़ियों के कई जत्थे गुजरे। भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय नजर आया और पूरा मार्ग शिवभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया।
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर श्रद्धालु अपने-अपने क्षेत्रों के शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। नगर के बाईपास मार्ग से अलीगढ़, बदायूं और बुलंदशहर सहित विभिन्न क्षेत्रों के कांवड़िये गुजर रहे हैं। इस दौरान मार्ग पर कलश कांवड़ की संख्या भी अधिक दिखाई दे रही है।
कांवड़ियों की सुविधा के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं को जलपान और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कांवड़िये पूरे उत्साह के साथ ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते हुए अपनी यात्रा पूरी कर रहे हैं।
शनिवार को अलीगढ़ क्षेत्र के शिवभक्तों का एक जत्था भी गंगाजल लेकर हसनपुर नगर से होकर गुजरा। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button