मेरठ
एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो ।
मेरठ। रविवार को दौराला के श्रीराम इंटर कॉलेज में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिवाल खास विधानसभा प्रत्याशी मनिंदर पाल सिंह ने मुख्य रूप से उपस्थित होकर पौधारोपण किया।
इस पुनीत कार्य में उनके साथ भाजपा दौराला मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन हरेंद्र चौधरी, पूर्व चेयरमैन नवीन शर्मा, गन्ना समिति चेयरमैन भूपेंद्र चौधरी, धर्मेंद्र अहलावत, श्रीमती संध्या त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान, डॉ. धनेश , सचिन विहान , कैलाश शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


