बागपत
ज्ञान ज्योति स्कूल घिटोरा में हवन के साथ हुआ शैक्षिक सत्र का शुभारंभ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बागपत। ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल घिटोरा में नए सत्र का शुभारंभ मां सरस्वती जी की पूजा कर हवन के साथ किया गया।
इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक रामकुमार शर्मा ने कहा कि यज्ञ हमारी संस्कृति का प्रतीक है। यज्ञ के द्वारा नवीन कार्य की शुरुआत करना शुभ व फलदायी माना जाता है। कहा कि यज्ञ एक महत्वपूर्ण विज्ञान है। इसमें जिन पेड़ों की लकड़ियों की समिधाएं उपयोग में लाई जाती हैं, उनमें विशेष प्रकार के गुण होते हैं। किस प्रयोग के लिए किस प्रकार की सामग्री डाली जाती है, इसका भी विज्ञान है। उन वस्तुओं के सम्मिश्रण से एक विशेष गुण तैयार होता है, जो जलने पर वायुमंडल में विशिष्ट प्रभाव पैदा करता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि अच्छे वातावरण में अनुशासन का पालन करते हुए खूब मन लगाकर पढ़े, ताकि वह अपनी मंजिल को प्राप्त कर सके। स्कूल के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाओं ने नये विश्वास व ऊर्जा के साथ नये सत्र में कार्य करने का संकल्प लेते हुए यज्ञ में आहुतिया डाली। यज्ञ में मुख्य यजमान स्कूल के प्रबंधक रामकुमार शर्मा व प्रधानाचार्य मुकेश कुमार सिंघल रहे। इस मौके पर पीतम सिंह शर्मा, बलीचंद बैसला, सुरेंद्र बैसला, सचिन शर्मा आदि समेत स्कूल का स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।



