गोड्डा
हूल दिवस पर आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में धरतीबगान की टीम रही विजई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बोआरीजोर : सिद्धू-कान्हू के शहादत को याद करते हुए हूल दिवस के अवसर पर प्रखंड में एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एफसी दोरमा और एफसी धरतीबगान की टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें एफसी धरतीबगान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।प्रतियोगिता में दोनों टीमों ने शानदार खेल भावना का परिचय दिया और दर्शकों को रोमांच से भरपूर मुकाबला देखने को मिला। मैदान पर खिलाड़ियों की चुस्ती और रणनीति काबिल-ए-तारीफ रही। धरतीबगान की टीम ने विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए निर्णायक गोल किया और टूर्नामेंट जीत लिया। इस आयोजन में क्षेत्र के कई सम्मानित जनप्रतिनिधियों और झामुमो नेताओं की उपस्थिति रही।
वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत की मुखिया राजीना सोरेन उपस्थित रहीं। उनके साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष ताला बाबू हांसदा, झारखंड आंदोलनकारी जर्मन बास्की, पंचायत समिति सदस्य गोपीन्द्र टुडू, जगदीश साह, पिथौ मरांडी, देवीपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि नरेश मुर्मू, जमशेद अंसारी, झामुमो क्षेत्रीय सचिव सिकंदर अंसारी, नवीन सेन और जीवन सेन भी मौजूद रहे। मैच के दौरान कमेंट्री टीम में अनुज सोरेन और मनोज हांसदा ने अपने शानदार अंदाज़ में खेल का आंखों देखा हाल सुनाकर दर्शकों को लगातार उत्साहित रखा। उनके उत्साहवर्धक शब्दों ने मैदान के माहौल को और ऊर्जावान बना दिया। वहीं सम्मान समारोह में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। मैच के समापन के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विजेता टीम एफसी धरतीबगान को ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। उपविजेता टीम एफसी दोरमा को भी सम्मानित किया गया। यह आयोजन हूल दिवस के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए युवा वर्ग को खेल के माध्यम से जोड़ने का एक सफल प्रयास साबित हुआ।



