बहराइच
कटान प्रभावितों के घर-घर जाकर बीडीओ हेमंत यादव ने बांटी राहत सामग्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बहराइच। बीडीओ महसी हेमंत यादव ने अपनी टीम के साथ तहसील महसी अन्तर्गत कटान प्रभावित ग्राम जानकीनगर जाकर कटान पीड़ितों को तिरपाल, खाद्य सामग्री आदि का वितरण किया। हेमन्त यादव ने सम्बंधित को निर्देश दिया कि कटान प्रभावित विस्थापित परिवारों के रहने व भोजन इत्यादि का उचित प्रबन्ध किया जाय। बीडीओ ने कटान प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनका कुशल क्षेम पूछा तथा बच्चों को फल बिस्कुट आदि का वितरण किया। उन्होंने कटान पीड़ितों को हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया।



