मुरादाबाद
भाजपा कार्यालय पर गुरु निर्मल सिंह महाराज का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। आज भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय बुद्धि विहार पर महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में गुरु निर्मल सिंह महाराज का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया गया विधि विधान से पूजा अर्चना की गई पूजा अर्चना के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया गुरु निर्मल सिंह महाराज के प्रिय भक्त गिरीश भंडूला ने कहा कि वह गुरु जी निर्मल सिंह महाराज जी के अनुयाई है गिरीश भंडूला ने आगे कहा कि गुरुजी 1952 में पंजाब के दुगरी गांव में जन्मे थे उन्होंने सरकारी स्कूल में शिक्षा प्राप्त की थी उन्होंने पंजाब के सरकारी स्कूल में कार्य भी किया गुरुजी ने अपना सारा जीवन ध्यान में लगाते थे गुरु जी को भगवान शिव जी का अवतार भी माना जाता है 90 के दशक में गुरु जी ने छतरपुर में भव्य शिव मंदिर बनवाया लाखों की संख्या में गुरु जी के अनुयाई पूरे देश ही नहीं बल्कि विश्व भर में फैले हुए हैं उनको उनके भक्तगण ही नहीं बल्कि सभी जनमानस गुरुजी छतर पुर दुगरी वाले गुरु जी एवं शुकराना गुरु जी के नाम से भी जानते हैं गुरु जी ने 2007 में शरीर त्याग दिया था ।
गुरुजी निर्मल सिंह महाराज के जन्मदिन कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला महेंद्र सिंह बब्बू, धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, निमित जयसवाल, राजीव गुप्ता, दिनेश शीर्षवाल, अतुल दुबे, विशाल त्यागी, राहुल शर्मा, हेमराज सैनी, शम्मी भटनागर, अजय वर्मा, सर्वेश पटेल, रजनी कांत जाटव, धर्मेश सैनी, मुकेश भारद्वाज, विशाल शुक्ला, हरीश प्रजापति, संजीव चौहान, कपिल देव, योगेश गुप्ता, अंजू लोचव, शशी किरण, विनीता मल्होत्रा, मदालसा शर्मा, हेमा खत्री, पूर्णिमा खन्ना, मरियम वारसी, विशाल रस्तोगी, सूर्यमोहन, विजयपाल सिंह, गजेंद्र लोदी, कपिल गुप्ता, भारत टंडन, सौरभ सक्सैना, दीक्षांत चौधरी, अश्वनी शर्मा, सुमित चौहान, आदि शामिल रहे।



