पाकुड़

शहरग्राम के ग्रामीणों ने बदहाल सड़क को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

Villagers of Shahargram protested against the bad condition of the road

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़- अमड़ापाड़ा कोयला रोड स्थित महेशपुर प्रखण्ड के शहरग्राम के ग्रामीणों ने जर्जर सड़क और कोयला परिवहन के दौरान हो रही प्रदूषण अन्य को लेकर कोयला कम्पानी और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बदहाल सड़क की स्थिति का पुनर्निर्माण समेत कोयला ढुलाई के दौरान तय मानक का अनुपालन करने समेत कोयला ढुलाई के दौरान उड़ती धुल के कारण आवागमन कर रहे लोगों की परेशानी और इस रुट में छोटे – मोटे व्यावसाय कर रहे दुकानदार को हो रही परेशानियों के बारे में भी साझा किया। वही ग्रामीणों के अनुसार उड़ती कोयले की धुल से शहरग्राम समेत इस सड़क के आसपास मौजूद विद्यालय भी प्रभावित होने की बात कही। ग्रामीणों ने प्रशासन से अभिलंब सड़क का पुनर्निर्माण समेत कोयला ढुलाई की तय मानक की अनुपालनार्थ में आवश्यक कार्रवाई करने की मांग किया, जिससे लोगों को राहत मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button