अमरोहा

कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बेचने पर कार्रवाई

अमरोहा में दुकान सील, जब्त मांस को ट्रेंचिंग ग्राउंड में नष्ट किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : सावन माह के दौरान कांवड़ यात्रा मार्ग पर मांस बिक्री करने वाली एक दुकान को प्रशासन ने सील कर दिया। यह कार्रवाई शुक्रवार को बिजनौर रोड स्थित लकड़ा चौराहा से धनोरा रोड पर की गई। नगर पालिका परिषद अमरोहा के अधिशासी अधिकारी डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान मांस की दुकानों को बंद रखने के निर्देश थे। इस मार्ग पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों का आवागमन हो रहा है। प्रशासन को सूचना मिली कि लकड़ा चौराहा के पास धनोरा रोड पर एक दुकानदार मांस बेच रहा है। नगर पालिका, खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस बल ने संयुक्त छापेमारी की। मौके पर मांस की बिक्री होती पाई गई। जब्त किए गए मांस को ट्रेंचिंग ग्राउंड में नष्ट कर दिया गया। पालिका अधिशासी अधिकारी ने स्टाफ को सावन माह में नियमित जांच के आदेश दिए हैं। मीट लाइसेंस धारक दुकानदारों द्वारा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button