बागपत

प्रजापति समाज की बैठक सम्पन्न, समाजिक एकता और समाधान के लिए बनी सात सदस्यीय समिति

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बड़ौत। प्रजापति समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक टयोढी गांव में सम्पन्न हुई, जिसमें समाज की एकता, सामाजिक समरसता और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सुलझाने और मार्गदर्शन हेतु एक सात सदस्यीय समिति गठित की जाएगी इस समिति में अनुभवी और युवा सदस्यों का समावेश किया गया है, जो समाज के हितों की रक्षा करते हुए सामाजिक विवादों और समस्याओं का समाधान सामूहिक रूप से करेंगे।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की उन्नति और विकास के लिए आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुटता आवश्यक है। इस अवसर पर समाज के कई वरिष्ठजन और गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर गांव में एक 7 सदस्यीय कमेटी तैयार की गई। जिसमें  सुरेंद्र मलानिया प्रजापति को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। साथ 6 अरविंद प्रजापति, राजन प्रजापति, बिजेंद्र प्रजापति, राजवीर प्रजापति, राजेंद्र प्रजापति आदि की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा कपिल प्रजापति, वासु प्रजापति, डब्लू प्रजापति, राहुल प्रजापति, श्रीचंद प्रजापति, सोहनपाल प्रजापति, रामकुमार प्रजापति, पालू प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button