गोड्डा

नाली नहीं होने से बारिश का पानी घरों में घुसा, ग्रामीण परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा/मेहरमा : प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा पंचायत के नया टोला गांव में नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण शनिवार को हुई तेज बारिश के बाद हालात बिगड़ गए। गांव के कई घरों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गांव के निवासी छोटेलाल गुप्ता के अनुसार, बारिश का पानी सीधे घर में घुस आया, जिससे कपड़े, बर्तन, अनाज, बच्चों की किताबें और अन्य घरेलू सामान भीग गए। कई घरों में तो पानी फर्श तक भर गया, जिससे दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यह समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन आज तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। नाली निर्माण नहीं होने के कारण पानी की निकासी संभव नहीं हो पाती और बारिश का पानी घरों में भर जाता है।पंचायत स्तर पर भी नाराज़गी देखने को मिली। लोगों ने बताया कि अब तक बलबड्डा पंचायत की मुखिया खुशबू कुमारी या किसी प्रशासनिक अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा नहीं लिया है। ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द गांव में नाली निर्माण कराया जाए ताकि हर वर्ष उन्हें इस परेशानी से न गुजरना पड़े। लोगों को अब भी उम्मीद है कि प्रशासन उनकी शिकायतों पर संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button