अलवर

कलेक्टर की सफाई को लेकर मॉनिटरिंग फेल

अद्भुत,यह कैसा सफाई का ठेका

ज़हां से सफाई करो वहीं नजदीक ही कूड़ा डाल दो
मंडी प्रशासन ठेकेदार पर वर्षों से मेहरबान
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
अलवर। शायद ही किसी ने ऐसा देखा या फिर सुना होगा कि ठेकेदार एक सरकारी परिसर से कचरा  उठाकर दूसरे सरकारी परिसर में वर्षों से डालते रहे और जिम्मेदार अधिकारी अनभिज्ञ हो,शहर की कृषि उपज मंडी और थोक फल-सब्जी मंडी में सफाई व्यवस्था एक अलग ही अंदाज में हो रही है। हालांकि शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर कलेक्टर लगातार मॉनिटरिंग कर रही है फिर भी मंडी प्रशासन खामोश बना हुआ है।कृषि उपज मंडी समिति की ओर से 2 सालों से लगातार सफाई का ठेका एक ही ठेकेदार को दिया जा रहा है जबकि ठेकेदार ने वर्ष 23 से 24 का सफाई के ठेके के दौरान कृषि उपज मंडी एवं थोक फल सब्जी मंडी में सफाई के नाम पर व्यापारियों को गंदगी झेलनी पड़ी थी। दोनों मंडी के व्यापारी काफी परेशान रहे। उसके बावजूद भी वर्ष 24 से 25 का ठेका इसी ठेकेदार को दे दिया गया। मंडी समिति ने इस ठेकेदार पर किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की। इस साल भी सफाई फल सब्जी मंडी के व्यापारी एवं किसान काफी परेशान रहे। यहां तक की थोक फल सब्जी मंडी का 25 से 30 ट्रॉली कचरा वर्ष 23 से 24 के ठेके में भी कृषि उपज मंडी के अंदर
डाला। उसके बावजूद भी मंडी के उच्च अधिकारी ने किसी तरीके की कानूनी कार्रवाई एवं उसे कूड़े को उठाने की व्यवस्था नहीं की वह कूड़ा आज भी मंडी परिसर में पड़ा हुआ है। ऐसा ही प्रकरण वर्ष 24 से 25 में भी देखने को मिला। फल सब्जी मंडी का कूड़ा 30 ट्रॉली के आसपास कृषि उपज मंडी में ठेकेदार द्वारा डाला गया। जिसकी जानकारी उच्च अधिकारी को है। उसके बावजूद भी अधिकारी ठेकेदार के प्रति कानूनी कार्रवाई एवं ब्लैक लिस्ट जैसी कोई कार्रवाई नहीं की। मंडी समिति द्वारा वर्ष 25 से 26 का सफाई ठेके की प्रतिक्रिया चल रही है। इस प्रतिक्रिया में ठेकेदार द्वारा सफाई ठेका लेने की कोशिश की जा रही है। मंडी समिति द्वारा इस ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं कि जा रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button