खैरथल
विधायक खैरिया की अनुशंसा पर साढ़े 4 करोड़ की मिसिंग लिंक सड़के स्वीकृत
ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल -तिजारा : किशनगढ़ बास विधान सभा से विधायक दीपचन्द खैरिया की अनुशंसा पर निर्माण विभाग जयपुर द्वारा लगभग साढ़े 4 करोड़ की डामरीकरण मिसिंग लिंक सड़के स्वीकृत की गई है। विधायक खैरिया के निजी सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि मुख्य अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर द्वारा विधायक दीपचंद खेरिया की अनुशंसा पर करोड़ों रुपए की विभिन्न डामरीकरण मिसिंग लिंक सड़कों की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमे लाडपुर से शेरपुर की ओर डामरी कारण सड़क लगभग 3 किलोमीटर लागत 1.20 लाख, मुख्य सड़क से नेपाल सिंह के घर के पास जोहड़ तक 1 किलोमीटर लागत 40 लाख, सम्पर्क सड़क से हल्लू का बास तक 500 मीटर लागत 20 लाख, हरियाणा सीमा के पास मनजीत के घर से बीलाहेड़ी की ओर श्यामलाल के घर तक 500 मीटर लागत 20 लाख, बघाना -मेवली अधूरी सड़क निर्माण कार्य डेढ़ किलोमीटर लागत 60 लाख रुपए, लल्लू के खेत से अधूरी सड़क चावंडी सीमा तक लम्बाई 1.30 लागत 55 लाख, जुहरु दिन की ढाणी से खैरथल फार्मेसी कॉलेज की ओर टहटडा रायपुर मेवान की सीमा 1 किलोमीटर लागत 40 लागत रुपए, बंबोरा तहनोली सड़क मार्ग से सोमनाथ के मकान के पास से होती हुई बाघोर की ओर 1 किलोमीटर लागत 40 लाख रुपए की सड़कें स्वीकृति कर दी गयी है।
इससे पूर्व में बजट घोषणा में लगभग दस करोड़ लागत की स्वीकृत सड़कों में आलमपुर -कान्हडका बोलनी सड़क नवीनीकरण , अहीरबासना से माँघा का माजरा , कोलगाँव, अर्चट माता मंदिर बम्बोरा, विवेकानंद आईटीआई खेड़ा से मंडा की ओर , गोठडा से गुरगचका की ओर सड़क मरम्मत आदि मुख्य हैं ,जिनका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करने के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं। इस मौके पर विधायक विधायक खैरिया ने उनकी अनुशंसा पर क्षेत्र में सडकें स्वीकृत करने पर सार्वजनिक निर्माण विभाग की मंत्री उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का आभार जताया है l सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत कराने पर गाँव बम्बोरा के दर्जनों ग्रामीणों ने विधायक कार्यालय पर पहुँच कर विधायक का आभार जताया है l इस मौके पर सरपँच फूलसिंह चौधरी, जीएसएस बाघोर चेयरमैन सोमनाथ चौधरी, घासीराम पंच, ईश्वर सिंह चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, याकत अली, शौकीन खान, वीरसिंह चौधरी, दीनदयाल बसवाल, जयप्रकाश जाट, यशवंत सिंह जाट आदि मौजूद रहे।

