खैरथल
जोहड़ वाले पचपीर बाबा का सालाना भण्डारा हुआ

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
खैरथल -तिजारा : किशनगढ़बास। समीपवर्ती गाँव तहनोली जोहड़ वाले पचपीर बाबा पर सालाना भंडारे का आयोजन किया गया। कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार सोनू ने बताया कि गाँव तहनोली मे हर साल की तरह भंडारे का आयोजन किया गया। ये भंडारा पिछले कई वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। जिसमे गाँव तहनोली, इच्छाका, मथुरापुरी, बाघोर के ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा। इस मौके पर सरपँच संजीव कुमार, गोल्डी गरेवाल, किरण कुमार , शशी कुमार, बचनलाल जंगी,श्रवण चौधरी, मुकेश, मनजीत, आर्य, गौरव, चेयरमेन अशोक चौधरी, आकाश, सचिन, रणजीत, अमित, सुनील कुमार, नोवेश, शौर्य, अक्षय कुमार, रोकी, सुरेंद्र बल्लू, विशाल ने अपनी सेवाएं दी।


