मुरादाबाद

गांव के चार निवासियों ने पुरानी रंजिश के चलते ग्राम प्रधान पर किया हमला, गंभीर रूप से घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। ग्राम प्रधान कोशिंद्र सिंह पर आरिष्टी कार्यक्रम के दौरान गांव के चार निवासियों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला किया। आरोपियों ने उन्हें दौड़ाकर पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्राम प्रधान कोर्शिद्र सिंह आरिष्टी में पहुंचे थे
आरिष्टी में पहुंचे ग्राम प्रधान पर रंजिशन हमला कर दिया गया। गाली-गलौज कर आरोपियों ने दौड़ाकर पीटा। हमले में ग्राम प्रधान गंभीर घायल हो गए। घटना के 15 दिन बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बीते वर्ष जुलाई की यह घटना डिडोली कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत जम्मा नगला की है। गांव निवासी मोनू के घर पर आरिष्टी कार्यक्रम था। ग्राम प्रथान कोर्शिद्र सिंह आरिष्टी में पहुंचे थे। उनका आरोप है कि वहां पर पहले से मौजूद गांव निवासी विश्, वरुण पवार, शिवम पवार व विनीत ने पुराने विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी। ग्राम प्रधान कोशिंद्र ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने अचानक ही उन पर हमला कर दिया।
चारों ने आरिष्टी कार्यक्रम में ही उन्हें दौड़ाकर पीटा। हमले में कोशिंद्र सिंह गंभीर घायल हो गए। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। विरोध के बीच घिरने पर आरोपी अगली बार जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button