पाकुड़

डीसी मनीष कुमार ने 22 वां दफा किया रक्तदान, जिंदगी बचाने के लिए जरूरी है रक्तदान

DC Manish Kumar donated blood for the 22nd time, blood donation is necessary to save lives

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। गुरुवार को प्रोजेक्ट जागृति के तत्वावधान में जिले के सभी प्रखण्डों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ये शिविर रक्त अधिकोष, पुराना सदर अस्पताल, पाकुड़, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, हिरणपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, लिट्टीपाड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमड़ापाड़ा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाकुड़िया में लगाया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान है, क्योंकि रक्तदान से जिंदगियां बच सकती है। इसके लिए सभी को बढ़-चढ़ कर आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले की जनसंख्या का एक प्रतिशत रक्त यूनिट ब्लड बैंक में हमेशा उपलब्ध रहना चाहिए। जिससे जिलावासियों को गंभीर बीमारी या आपात स्वास्थ्य स्थिति के समय रक्त की आवश्यकता को पूरा किया जा सके। उपायुक्त ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रोजेक्ट जागृति के तहत पाकुड़ जिले में प्रत्येक माह के 24 तारीख को सभी प्रखण्डों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है, ताकि अधिकाधिक संख्या में रक्त का संग्रह किया जा सके और जरूरतमंद लोगों को सही समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। वही जिले के युवा डीसी मनीष कुमार ने 22 वां दफा रक्तदान कर एक मिशाल पेश किया। साथ ही एसएमपीओ पवन कुमार अन्य ने भी रक्तदान महादान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित किया। रक्तदान शिविर में विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, प्रभारी डीपीएम ई-पंचायत आनंद प्रकाश, गोपनीय कार्यालय के कर्मी मो० एहतेशाम उर्फ रवि, पीएमयू सेल के कर्मियों आदि ने किया रक्तदान, लोगों से रक्तदान की अपील भी की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button