गोड्डा

झारोटेफ के गोड्डा इकाई ने पोड़ैयाहाट विधायक को सौंपा 11 सूत्री मांगों का ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : झारोटेफ जिला इकाई के अध्यक्ष डॉ० सुमन कुमार और सचिव सुभाष चंद्र के नेतृत्व में समस्त जिला के विभिन्न विभागों के कार्यरत कर्मियों ने अपनी 11 सूत्री मांगों के  समर्थन में पोड़ैयाहाट के विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादवजी को ज्ञापन सौंपा।झारोटेफ के जिला अध्यक्ष डॉ० सुमन कुमार और सचिव सुभाष चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य इकाई के निर्देशानुसार जनसमर्थन रैली के तहत मांग पत्र सौंपा गया है। उन्होंने जानकारी साझा करते हुए कहा कि शिक्षक संवर्ग को राज्य के अन्य कर्मियों की भांति एमएसीपी का लाभ दिया जाए। राज्यकर्मियों की सेवानिवृति की उम्र सीमा 62 साल की जाए, केंद्रीय कर्मियों की भांति राज्य कर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता का लाभ दिया जाए। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि  झारोटेफ कर्मियों की मांगे जायज है, उन्होंने आश्वाशन दिया कि वे मुख्यमंत्री से जल्द ही मिलकर मांगो से अवगत कराएंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कोषाध्यक्ष विद्यानंद प्रसाद, मो० शकील अहमद, शिवनंदन प्रसाद, सुभाष दास, बेंजामिन सोरेन, मो० इम्तियाज, शम्स तबरेज, नूतन कुमारी, मीना सोरेन, प्रीति प्रिया, स्नेहा टुडू, मधुलता कुमारी, मीना मुर्मू, मंजरी जरूहार, नीतीश वर्मा, आशुतोष पांडेय, मो० सज्जाद, राजीव भंडारी, राम प्यारे सोरेन, सरोज कुमार, महानंद यादव, राकेश रंजन, मो० अयाज असद व अन्य विभागों के सैकड़ों की संख्या में कर्मी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button