रामपुर शाहबाद

ड्रोन की अफवाहों पर ना दे ध्यान शाहबाद पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद ,थाना प्रभारी पंकज पंत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद। ड्रोन की अफवाहों के मद्देनजर शाहबाद पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद इस दौरान थाना प्रभारी पंकज पंत ने बरखेड़ा, चकरपुर कदीम, मित्तरपुर, जयडोली, लश्करगंज, भगवन्तपुर समेत दर्जनभर गांवों के लोगों से संवाद किया। उधर कोतवाल पंकज पंत ने शाहबाद के हल्का इंचार्ज आदेश कुमार के साथ शाहबाद के कई मोहल्लों में लोगों से बातचीत करके पुलिस के सहयोग की अपील की, कहा कि ड्रोन को लेकर किसी अफवाह पर न जाएं। साथ ही साथ लोगों से सतर्कता बरतने की भी अपील की। कोतवाल पंकज पंत ने बताया कि क्षेत्र में ड्रोन जैसा कोई मामला नहीं है, पुलिस हर चीज पर नजर बनाए हुए है। कोई भी अफवाह फैलाता है तो कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान अमित कुमार, मुकुल चौधरी आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button