मुरादाबाद
मुरादाबाद में आज आसमान से बरसे बादल, झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी राहत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मंगलवार को मुरादाबाद के लोगों को तेज धूप और उमस भरे मौसम से बड़ी राहत मिली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर होते-होते झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा
शहर के विभिन्न इलाकों बुद्धि विहार, रामगंगा विहार, कटघर, थाना गलशहीद, मझोला और सिविल लाइंस में जोरदार बारिश हुई। बारिश शुरू होते ही सड़कों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली, जिससे लोगों को थोड़ी देर के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान अगले 48 घंटों मेें ऐसा ही रहेगा



