मुरादाबाद
आपसी रंजिश में मारपीट, 12 लोगों पर नामजद रिपोर्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। गांव नगलिया जट में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों और लोहे की सरियों से लैस लोगों ने एक परिवार पर धावा बोल दिया। इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं। पीड़ितों ने किसी तरह भागकर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी।
12 आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 12 आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी और मामले में कड़ी कार्रवाई होगी। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है।



