पाकुड़
अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन ने किया पाकुड़ अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिया निर्देश
Additional Collector James Surin conducted a surprise inspection of Pakur Zone Office and gave instructions

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। अपर समाहर्ता, पाकुड़ जेम्स सुरीन ने पाकुड़ अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बारीकी से भूमि सम्बन्धी दाखिल – खारिज, एलपीसी , सुधार, ऑनलाइन लगन रसीद काटने समेत अन्य का गहनता से निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारी एवं हल्का कर्मचारियों को कई अहम निर्देश दिये। तत्पश्चात उन्होंने अंचलाधिकारी कार्यालय कक्ष में राज्स्व उप निरीक्षकों के साथ बैठक कर भूमि सम्बन्धी विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा उपरांत अहम निर्देश दिये। उन्होंने दाखिल – खारिज यानी म्यूटेशन में तेजी लाने राज्स्व लक्ष्य के सापेक्ष बेहतरीन आयाम स्थापित करने की ताकीद की। बैठक में प्रभारी सीआई, राजस्व उप निरीक्षकों समेत अंचल आमीन भी मौजूद थे।



