गोड्डा
हरिशंकर मिश्र बने विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : विद्यापति सांस्कृतिक परिषद के प्रशाल में सोमवार की शाम वरीय अधिवक्ता श्री दीनानाथ झा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से हरि शंकर मिश्र को विद्यापति सांस्कृतिक परिषद का अध्यक्ष चुना गया। वहीं प्रदीप कुमार झा एवं दिलीप कुमार झा उपाध्यक्ष चुने गए। परितोष पाठक को ब्राह्मण सेवा ट्रस्ट का उपाध्यक्ष चुना गया। आगामी उपनयन संस्कार के लिए 29 मार्च 2026 की तिथि निर्धारित की गई। इसके सफल संचालन का भार परिषद के सचिव डॉ० वंशीधर मिश्र, परितोष पाठक एवं दिलीप कुमार झा के साथ – साथ सभी सम्मानित सदस्यों को दिया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष परमानंद चौधरी, कोषाध्यक्ष निश्चल कुमार, सर्वजीत झा “अंतेवासी”, माधव चन्द्र चौधरी, नर्मदेश्वर झा, सुनील कुमार झा, परमा नन्द चौधरी, अम्बोद कुमार ठाकुर, प्रभु झा आदि उपस्थित थे।



