बरेली
35 घण्टे बन्द रही ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली जनता हुई परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बरेली : फतेहगंज पूर्वी मंगलवार सुबह से भारी बारिश के चलते फतेहगंज पूर्वी बिजलीघर को आने वाली 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने के कारण नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद हो गयी थी।बुधवार सुबह छह बजे 33 केवी लाइन में फॉल्ट सही होने के बाद नगर की बिजली सप्लाई चालू की गई जिसके बाद ग्रामीण क्षेत्र की सप्लाई नही चालू हो पाई क्योंकि बिजलीघर में लगी मशीनों में शीलन आने के कारण मशीनों से सप्लाई नही लग पा रही थी।पूरे दिन हीटर लगाकर मशीनों को सुखाया गया।जिसके बाद शाम चार बजे मशीनों को सुखाकर ग्रामीण क्षेत्रों की सप्लाई 35 घण्टे के बाद चालू की गई ।
एसडीओ फरीदपुर उमेश कुमार ने बताया कि फाल्ट को सही करवाकर सप्लाई शुरू की गई है।



