लखनऊ

काकोरी शहीद स्मारक में ट्रेन एक्शन वर्षगांठ की तैयारियां अंतिम चरण में, 

डीएम ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश

लखनऊ : काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ (8 अगस्त, 2025) के उपलक्ष्य में काकोरी शहीद स्मारक, लखनऊ में तैयारियां जोरों पर हैं। गुरुवार को एडीसीपी पश्चिमी, मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब, और जिलाधिकारी विशाख जी ने स्मारक पर तैयारियों का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहीद मंदिर और प्रदर्शनी स्थल पर काकोरी ट्रेन एक्शन थीम आधारित पेंटिंग्स और सेल्फी पॉइंट बनाए जाएं। बारिश की संभावना को देखते हुए डीवाटरिंग पंप और जेनसेट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ पेयजल टैंकर, फायर ब्रिगेड, विद्युत आपूर्ति, और मोबाइल शौचालयों की समयबद्ध व्यवस्था के आदेश दिए गए। 9 से 15 अगस्त तक स्मारक पर मेले का आयोजन होगा, जिसमें देशभक्ति फिल्मों का प्रसारण, कवि सम्मेलन, भजन संध्या, और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को श्रद्धांजलि देने और युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर कार्य पूरा करने और आयोजन को भव्य व सुव्यवस्थित बनाने के लिए कड़े निर्देश दिए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button