मुरादाबाद

छह महीने बाद टूटा सपना, दहेज के लिए विवाहिता को सुसरालवालों ने किया प्रताड़ित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। प्रेम कहानी का सुखद अंत अलीशा के लिए सिर्फ छह महीने का ही रहा। विवाह के बाद ससुरालवालों ने मायके से दो लाख रुपये और घरेलू सामान लाने की मांग शुरू कर दी। मना करने पर उसे न सिर्फ अपमानित किया गया बल्कि मारपीट कर मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया गया।
विरोध करने पर अलीशा के साथ मारपीट गाली गलौज
अलीशा का आरोप है कि शादी से पहले पति ने भरोसा दिलाया था कि दहेज की कोई मांग नहीं होगी लेकिन समय बीतते ही सास ससुर और अन्य परिजनों ने नकद और सामान के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया, तो उसे गालियां दी गईं और मारपीट कर घर से निकालने की धमकी दी गई।
पीड़िता ने अब पुलिस की शरण ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है और ससुराल पक्ष से पूछताछ कर रही है ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button