गोड्डा
जिला प्रशासन ने सिदो कान्हो और बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से आदिवासी नायक के सम्मान में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन की ओर से लीड कर रही उपायुक्त अंजली यादव के नेतृत्व में पूरी प्रशासन की टीम की ओर से आदिवासी के नायक सिदो कान्हो एवं बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
सबसे पहले डीसी, एसपी मुकेश कुमार सहित समस्त पदाधिकारी की ओर से सुबह के 9:25 बजे डीसी आवास के नजदीक बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किया गया। तदोपरांत कारगिल चौंक स्थित सिदो कान्हो के प्रतिमा पर सुबह 9:35 बजे माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर डीसी ने कहा कि बिश्व आदिवासी दिवस पर जिले वासियों को जिला प्रशासन की ओर से शुभकामनाएं दी जाती है। प्रशासन की ओर से सिदो कान्हो एंव बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया है। इस बार इस पर्व को हम लोग सादगी पूर्वक मना रहे हैं। आगे भी इन वीरों के प्रेरणा से आगे भी हम लोग काम करते रहेंगे और जितने भी विकास की योजनाएं हैं, उसे धरातल पर उतरने का काम करते रहेंगे। दौरान अपर समाहर्ता प्रमिला मुर्मू, एसडीओ बैजनाथ उरांव, एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी, जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन भदोलिया, जिला योजना पदाधिकारी फैजान सरवर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, इंस्पेक्टर दिनेश महली आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।



