बेतुल
बैतूल विनोबा वार्ड मैं पंडित दीनदयाल जयंती मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। मेरा युवा भारत बैतूल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंडित दीन दयाल जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम वरिष्ट समाजसेवी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थिति थे और जिला युवा अधिकारी कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। युवा साथी गण एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म मानववाद के सिद्धांत को विकसित किया, जो मानव के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है उन्होंने भारत की संस्कृति और सभ्यता के महत्व पर जोर दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने सामाजिक न्याय के लिए काम किया और उन्होंने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रयास किया भारत सरकार युवाओं के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर रहा है जैसे अभी वर्तमान में विकसित भारत की भारत की परिकल्पना को लेकर वृहद स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाने वाली है जिसमें युवा सम्मिलित होकर देश के विकास कार्यों में अपना योगदान प्रदान दें पंडित दीनदयाल ने आर्थिक विकास के महत्व पर जोर दिया और उन्होंने भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह एक अच्छे लेखक और वक्ता थे और उन्होंने कई पुस्तकें और लेख लिखे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की विचारधारा ने भारतीय जनता पार्टी की नींव रखी। उनका एकात्म मानववाद का सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। कार्यक्रम का संचालन शीला पिंटू महाले रवि हिरानी नगर मंत्री भवानी गावंडे शशिकांत महाले सतीश साहू खेमचंद साहू तुलसीराम राठौड़ श्याम राव देशमुख पीयूष साहू कैलाश मेटकर रजनी साहू देविका देशमुख राखी गुर्जर देवी माथानकर पूजा मरकाम इस अवसर बड़ी संख्या में युवा मंडल पदाधिकारी उपस्थित थे।



