अलवर

राजस्थान जूडो संघ, अलवर के अभिषेक तनेजा जिलाध्यक्ष और पायल सैनी को जिला सचिव निर्वाचित किया गया ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
अलवर। जिला जूडो संघ, अलवर के चुनाव शुक्रवार को रानी लक्ष्मीबाई मार्शल आर्ट्स एकेडमी में संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी गोपाल शर्मा की उपस्थित में जिला ओलंपिक संघ की तरफ से विक्रम सिंह शर्मा, राजस्थान स्टेट जूडो संघ की तरफ से ऑब्जर्वर उम्मेद सिंह की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। इस दौरान सर्वसम्मति से अभिषेक तनेजा को जिला अध्यक्ष एवं पायल सैनी को जिला सचिव चुना गया। इसी प्रकार वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपी चंद पालीवाल, सुनील बिलखा, विक्रम शर्मा तथा प्रदीप सिंह को जिला कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव रेणु मिश्रा, दीपक सैनी, जिला कार्यकारिणी सदस्य गिर्राज यादव, अक्षय कुमार, देवेंद्र यादव, कुलदीप शर्मा, लोचन वर्मा को निर्वाचित किया गया हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अभिषेक तनेजा ने बताया कि ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव अगस्त माह में कराए जाएंगे, जिसमें ब्लॉक जूडो की कार्यकारिणी बनाई जाएगी। जिले में जुड़ो खेल का विकास करने के लिए सभी सदस्य प्रतिबद्ध रहेंगे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button