बाराबंकी

आपरेशन सिंन्दूर की सफलता पर निकाली गई तिरंगा रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बाराबंकी। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के मसौली मंडल मे सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा निकाली गई  यह तिरंगा यात्रा उन वीर जवानों के सम्मान में निकाली गई जिन्होंने पाकिस्तान की धरती पर आतंकी अड्डों को ध्वस्त कर भारत की सैन्य शक्ति, रणनीतिक कौशल और आत्मनिर्भर रक्षा क्षमताओं का परिचय दिया. इस यात्रा का नेतृत्व किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह गप्पू व पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने किया.।
ग्राम पंचायत बड़ागांव स्थित साधन सहकारी समिति बड़ागांव से शुरू हुई इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा संगठन और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए. लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए और देशभक्ति के नारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह गप्पू ने यात्रा के दौरान जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा, “पाकिस्तान एक आतंकवाद समर्थक देश है, लेकिन वह यह भूल जाता है कि अब यह नया भारत है. अब भारत पहले चेतावनी नहीं देता, सीधे स्ट्राइक करता है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने जो साहसिक कदम उठाए हैं, वे पहले की सरकारों में असंभव माने जाते थे. ऑपरेशन सिंदूर इसका जीवंत प्रमाण है.”
पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने आगे कहा कि यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि भारत के शौर्य, संकल्प और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है. यह हमारे जवानों के प्रति कृतज्ञता और देश के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का सार्वजनिक प्रदर्शन है. तिरंगा यात्रा शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई, जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति की भावना को और सशक्त किया। तिरंगा यात्रा ग्राम पंचायत बड़ागांव से शुरु होकर कस्बा बांसा, भूलीगंज, मसौली होते हुए मसौली चौराहे पर समाप्त हुई सफल तिरंगा यात्रा पर मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह वर्मा ने नेताओं एव कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
इस मौक़े पर जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, आशुतोष अवस्थी, रामसिंह उर्फ़ भुल्लन वर्मा, सतीश विश्वकर्मा, पर्यावरण प्रेमी आशीष वर्मा, प्रधान अनिल वर्मा,
देवीशंकर उर्फ़ पप्पू सोनी, नितिन मौर्य, दिनेश रावत, आशीष द्विवेदी, राम किशोर रावत, मंडल महामंत्री प्रवीण मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम केवल, प्रेमनंद वर्मा डा0 कमलेश चौहान,  अतुल गुप्ता, रितेश सिंह रावत, प्रधान संजय रावत, श्रीकांत, उमाकांत, शमशेर बहादुर सहित भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button