बेतुल

बैतूल न्यायिक-विभाजन मुद्दे पर छठवें दिन भी डटे तहसीलदार-नायब तहसीलदार

प्रदेशभर में राजस्व अधिकारियों का विरोध, निरीक्षक संघ ने बताया न्यायोचित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। छठवें दिन भी तहसीलदार और नायब तहसीलदार न्यायिक तथा गैर-न्यायिक विभाजन के खिलाफ अपने विरोध पर अडिग हैं। 6 अगस्त से शुरू हुए इस आंदोलन में अधिकारी जिला मुख्यालयों पर उपस्थित रहकर आपदा प्रबंधन को छोड़कर बाकी सभी कामकाज रोक चुके हैं। मध्यप्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ बैतूल ने भी इस आंदोलन को न्यायोचित बताते हुए नैतिक समर्थन दे दिया है।
मध्यप्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ बैतूल ने अपने समर्थन पत्र में स्पष्ट किया है कि यह मुद्दा पूरी तरह न्यायोचित है और संवर्ग हित में उचित है। संघ ने कहा है कि वह तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार संवर्ग के विरोध स्वरूप आंदोलन का नैतिक समर्थन करता है। आंदोलन के छठवें दिन भी अधिकारी अपनी मांगों पर अडिग हैं।
केवल बैतूल जिले में ही नामांतरण, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, जाति, आय, निवासी प्रमाणपत्र जैसे हजारों प्रकरण प्रभावित होकर लंबित पड़े हैं। आंदोलन के चलते आमजन को जरूरी सेवाओं के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि अधिकारी इस मुद्दे पर अपने हक और संवर्ग की गरिमा की रक्षा के लिए डटे हुए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button